डर न सावधानी, भीड़ ने नियमों से ठानी

बाजपुर में लॉकडाउन के दौरान कुछ लोग शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 04:14 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 04:14 PM (IST)
डर न सावधानी, भीड़ ने नियमों से ठानी
डर न सावधानी, भीड़ ने नियमों से ठानी

संवाद सहयोगी, बाजपुर : लॉकडाउन के दौरान कुछ लोग शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्राली में दस से अधिक लोग बैठाना मना है मगर बरहैनी क्षेत्र में ट्रॉली में बैठे 50 से अधिक लोग पुलिस के सामने से निकलते नजर आए।

शनिवार शाम एक के बाद एक कई वाहन श्रमिकों से भरे निकल रहे थे। अनेक वाहनों में श्रमिकों की संख्या 50 से भी अधिक थी। इस दौरान शारीरिक दूरी के नियम का कतई ध्यान नहीं रखा गया। ये लोग मुख्य बाजार के साथ ही पुलिस चौकी के पास से भी जाते दिखाई दिए। पुलिस या प्रशासन के किसी भी जिम्मेदारी नुमाइंदे ने रोककर पूछताछ की जरूरत नहीं समझी। ग्रामीणों ने बताया कि ये लोग खेतों में काम कर देर शाम घरों को लौटते हैं। इस दौरान न तो दूरी और न ही मास्क लगाने का ध्यान रखा जाता है। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता है। इस पर पुलिस-प्रशासन को अंकुश लगाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी