रास्ते के विवाद में चचेरे-तहेरे भाइयों में चली गोली

जागरण संवाददाता, सितारगंज : साधु नगर में मंगलवार की शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो चचेरे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 08:07 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 08:07 PM (IST)
रास्ते के विवाद में चचेरे-तहेरे भाइयों में चली गोली
रास्ते के विवाद में चचेरे-तहेरे भाइयों में चली गोली

जागरण संवाददाता, सितारगंज : साधु नगर में मंगलवार की शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो चचेरे-तहेरे भाइयों में गोलिया चल गई। जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक लोग घायल हो गए हैं। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही सीओ ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। अभी किसी पक्ष से पुलिस को तहरीर नही दी गई है।

साधुनगर में हरविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह उर्फ नानक और मलकीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह का रास्ते को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मलकीत ने फोन करके अपने साले मंगल सिंह को नानकमत्ता के टुकड़ी गाव से बुलाया। मंगल सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। इसी दौरान दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से मलकीत सिंह 28 वर्ष और हरविंदर के छोटे भाई बॉबी 15 वर्ष घायल हो गया। मलकीत के पीठ में गोली लगी जो आगे पेट से होकर निकल गई। बॉबी के सिर को छूते हुए गोली निकल गई। मलकीत को गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही सीओ हिमांशु शाह व एसएसआइ मदन मोहन जोशी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने गांव वालों से घटना की जानकारी ली। एसएसआइ ने बताया कि रास्ते को लेकर हरविंदर और मलकीत के बीच विवाद हुआ था। इसी को लेकर गोलियां चली। उन्होंने बताया कि रास्ता हरविंदर के घर के सामने से जाता है। दोनों आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। उन्होंने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से घटना की कोई तहरीर नही दी गई है।

chat bot
आपका साथी