प्रदेश में सहकारिता को किया जाएगा मजबूत

प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन लि. के नवनिर्वाचित चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता को मजबूत किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:08 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 12:08 AM (IST)
प्रदेश में सहकारिता को किया जाएगा मजबूत
प्रदेश में सहकारिता को किया जाएगा मजबूत

जासं, काशीपुर : प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन लि. के नवनिर्वाचित चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता का मजबूत किया जाएगा। इससे अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

भाजपा नेता राम मेहरोत्रा को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड का चेयरमैन निर्वाचित किए जाने के बाद काशीपुर लौटने पर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कुंडा चौराहे पर उनका जोरदार स्वागत किया। कुंडा से रैली के साथ वह बाजपुर रोड स्थित गौतमी हाइट्स होटल पहुंचे। इस दौरान प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा राम मेहरोत्रा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने कहा राज्य में चार साल में सहकारिता में अच्छा काम हुआ है। पूरे देश में सहकारिता को और मजबूत करने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा सहकारिता को गुजरात और महाराष्ट्र मॉडल की तरह यहां भी लागू करने के प्रयास किए जाएंगें। इस मौके पर विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, खिलेंद्र चौधरी, महानगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, रजत सिद्धू, अभिषेक गोयल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, तेजवीर चौहान, मनोज जग्गा, गुरविदर सिंह चंडोक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

संसू, गदरपुर : महिला कांग्रेस की आजादनगर, नवयुग मंदिर स्कूल में आयोजत बैठक में महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष पायल बजाज वार्ड कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस दौरान उषा राजपूत को वार्ड अध्यक्ष, फिरोज को महासचिव व इंदुबाला को संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। इस मौके अफरोज जहां ममता वर्मा, सुधा शर्मा, पुष्पा, राजकुमारी, ममता, तारा बेगम, किरण पाल, नगमा, कंचन पाल, शीतल, नेहा, गुलनाज, उषा, प्रज्ञा, पार्वती, माया, आशा, सुमन, गीता बांगा आदि मौजूद थीं।

बैठक में कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रीना कपूर ने कांग्रेस के भावी कार्य्रमों की जानकारी दी। उन्होंने भाजपा सरकार किसान विरोधी बताया। इस मौके पर कई महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा। रीना कपूर ने कहा कि महिलाएं जागरूक और शिक्षित हैं।

chat bot
आपका साथी