वेतन को पनेरु के साथ ठेका कर्मियों का धरना

पंतनगर में चार माह से वेतन न मिलने से राज्य तराई विकास निगम के ठेका कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:21 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 07:21 AM (IST)
वेतन को पनेरु के साथ ठेका कर्मियों का धरना
वेतन को पनेरु के साथ ठेका कर्मियों का धरना

जागरण संवाददाता, पंतनगर : चार माह से वेतन न मिलने से राज्य तराई विकास निगम के ठेका कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने धरना प्रदर्शन कर रोष जताया। साथ ही यदि मांग जल्द पूरी न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरीश पनेरु के साथ शनिवार को तराई विकास निगम के ठेका कर्मियों ने धरना प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने कहा कि ठेका कर्मियों को चार माह से वेतन नहीं मिल रहा है। वर्ष, 2016 से मिलने वाले डीए भी नहीं लग रहा है। निगम में स्थायी एमडी व वित्त नियंत्रक नहीं है। ऐसे में निगम का सुधार कैसे होगा। कहा कि वेतन न मिलने से ठेका कर्मियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजकर वेतन दिलाने आदि की मांग की। साथ ही कहा कि यदि मांगों पर जल्द गौर नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में रामकिशोर, डीसी भारती, सुदामा यादव, अली शेर, सुभाष यादव, राजकुमार आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी