रुद्रपुर में धान खरीद बंद होने पर कलक्ट्रेट में गरजे कांग्रेसी

रुद्रपुर में धान खरीद बंद होने पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कलक्ट्रेट का किया घेराव।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 11:51 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 11:51 PM (IST)
रुद्रपुर में धान खरीद बंद होने पर कलक्ट्रेट में गरजे कांग्रेसी
रुद्रपुर में धान खरीद बंद होने पर कलक्ट्रेट में गरजे कांग्रेसी

जासं, रुद्रपुर : धान खरीद बंद होने पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कलक्ट्रेट में धरना देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जल्द ही धान खरीद फिर से शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर धरना पर बैठ गए। बेहड़ ने कहा कि सहकारी समितियों व अन्य सरकारी संस्थाओं ने केंद्रों पर धान खरीद बंद कर दी है। ऐसे में किसान धान तौल के लिए भटक रहे हैं। किसानों से धान तौल के नाम पर 50 रुपये प्रति क्विटल रिश्वत मांगी जा रही है। धान का बकाया भुगतान न होने से किसान परेशान हैं।

धरनास्थल पर पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पुन: धान खरीद की मांग की। धरने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, संदीप चीमा, नंद लाल, हरीश जोशी, सोनी शर्मा, अनिल शर्मा, दिनेश पंत आदि शामिल थे। इधर, सहायक निबंधक सहकारिता एचसी खंडूड़ी ने बताया कि सहकारिता का लक्ष्य पूरा होने पर खरीद बंद हो गई है। खाद्य विभाग धान क्रय कर रहा है।

----

तौल बंद होने पर भड़के किसान

खटीमा : बग्घा-54 गांव में धान क्रय केंद्र बंद होने से किसान गुस्से में है। गुरुवार को जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को ज्ञापन भेजकर तौल शुरू कराने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

बताया कि गांव में अधिकांश किसानों की फसल घरों में डंप पड़ी हुई हैं। तौल शुरू न होने पर धान बर्बाद हो जाएगा। ज्ञापन पर हिदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र राय, मोहन सिंह, टार्जन, देव कुमार, ठाकुर जितेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, दीपक, गोविंद, बाबूलाल आदि के हस्ताक्षर शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी