नोटिस के खिलाफ गोलगेट पर कांग्रेसियों का धरना

पंतनगर के नगला में कोर्ट के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए नोटिस के खिलाफ कांग्रेस का धरना।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 04:20 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 04:20 PM (IST)
नोटिस के खिलाफ गोलगेट पर कांग्रेसियों का धरना
नोटिस के खिलाफ गोलगेट पर कांग्रेसियों का धरना

जागरण संवाददाता, पंतनगर:

नगला में कोर्ट के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए नोटिस के खिलाफ कांग्रेसियों ने दो घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि गरीबों को उजाड़ा गया तो उग्र आंदोलन करेंगे। साथ ही सोमवार को डीएम कार्यालय में धरना का निर्णय लिया गया।

बीते दिनों नगला में सालों से सड़क किनारे बसे लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। इसके विरोध में रविवार को नगला गोलगेट मंदिर प्रांगण में कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि लगभग 750 घर हैं, जिन्हें उजाड़ने की बात की जा रही है। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। कहा कि

जहां पर यह लोग बसे हुए हैं, सरकार को ऐसे लोगों को मालिकाना हक दें। सरकार खुद रिट दायर करें, जिससे यहां के गरीब मजदूर, किसान, व्यापारी बड़े नुकसान से बच सके। निर्णय लिया गया कि इसके विरोध में 22 जून को समस्त नगला वासी कांग्रेस के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकालकर सरकार को जगाने का काम करेंगे। इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने सोमवार को वह जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने की घोषणा की। इस अवसर पर किच्छा नगर पालिका चेयरमैन दर्शन कोली, नारायण सिंह बिष्ट, इंटक जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह, पुष्कर राज जैन, संजीव सिंह, महेंद्र शर्मा, मनोज सिंह, रॉकी ताकुली, अरुण तनेजा, प्रेम आर्या, विनोद कोरंगा, हरीश पनेरु, राजेन्द्र शर्मा, रमेश तिवारी, अरुण तनेजा, विमला चौहान, प्रभाकर जोशी, संतोष कुमार, जगदीश कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी