यूएस नगर में यशपाल पर हमले के विरोध में काग्रेसियों का प्रदर्शन

बाजपुर दौरे के दौरान पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर हुए हमले के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में प्रदर्शन किया। इस दौरान हमले के आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:16 PM (IST)
यूएस नगर में यशपाल पर हमले के विरोध में काग्रेसियों का प्रदर्शन
यूएस नगर में यशपाल पर हमले के विरोध में काग्रेसियों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: बाजपुर दौरे के दौरान पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर हुए हमले के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में प्रदर्शन किया। इस दौरान हमले के आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई।

रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने हमले के खिलाफ भाजपा की राज्य सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर कांग्रेस के नेताओं को डराने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अरुण पांडे, सुशील गाबा, मोनू निषाद, प्रकाश अधिकारी, उमा सरकार, मोहन खेड़ा, दलीप अधिकारी, मोनिका ढाली, चेतन भट्ट आदि मौजूद थे। इधर, गावा चौक पर भी कांग्रेसियों ने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी और यशपाल आर्य को पुत्र समेत सुरक्षा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यहां पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु ने कहा कि यह हमला सोची समझी साजिश के तहत हुआ है। इस अवसर पर मदन लाल खन्ना, पुरुषोत्तम अरोरा, राहुल सक्सेना, सचिन मुंजाल, राघव सिंह, सूरज, शिवम, शिवम कुमार, अमन जौहरी, हिमांशु टम्टा, अमन कोहली, विरेंद्र कोहली, कामेश्वर सिंह, पप्पू कोहली, हरि राम कोहली, ज्ञान प्रकाश, जितेन्द्र कुमार, नरेश गंगवार आदि मौजूद थे। गदरपुर में भी कांग्रेसियों का प्रदर्शन

गदरपुर : बाजपुर में पूर्व मंत्री यशपाल आर्य पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नासिर हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को मुख्य बाजार में एकत्र हुए। यहां महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीना कपूर, कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिह, सुरेशी शर्मा, सुभाष बेहड़, भीम ठुकराल, शैलेंद्र शर्मा, अजय गाबा, राजेश बाबा, टीकम खेड़ा, शाकिर अली, अजय गाबा, उमर, शादाब, पायल बजाज, अजय कुमार, प्रेम शर्मा, दीपक शर्मा, दानिश अली, रामविलास, नीरज शर्मा, मदन सिंह, इरफान अली, जकी उल्ला खान, इमरान अली, यामीन, पायल, ममता, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। किच्छा में यशपाल आर्य पर हमले के खिलाफ आक्रोश

जासं, किच्छा : बाजपुर में पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के काफिले पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी न किये जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कार्यकर्ता रविवार दोपहर महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए। यहां प्रदर्शन करने वालों मे पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, प्रदेश प्रवक्ता गणेश उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु, नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, पुष्कर जैन, विनोद कोरंगा, सुरेश पपनेजा, राम बाबू फरिदौस सलमानी, अकरम खान, राजकुमार बजाज, मो. आरिफ, जगरूप सिंह गोल्डी, एनयू खान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी