कांग्रेसियों ने अफसरों को भेंट किया सरसों का तेल

जिला मुख्यालय में सड़कों की खराब हालत के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:47 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:14 AM (IST)
कांग्रेसियों ने अफसरों को भेंट किया सरसों का तेल
कांग्रेसियों ने अफसरों को भेंट किया सरसों का तेल

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : जिला मुख्यालय में सड़कों की खराब हालत के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंच उन्होंने अधिकारियों को सरसों का तेल और फूल भेंट किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधिकारियों को यदि जनता की आवाज नहीं सुनाई दे रही है तो वे कानों में सरसों का तेल डाल लें।

महानगर कमेटी के कार्यकर्ता पूर्वाह्न11 बजे लोक निर्माण विभाग दफ्तर पहुंचे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि शहर के सभी मुख्य सड़कों में गड्ढे ज्यादा हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को यह दिखाई नहीं दे रहा है। कार्यकर्ताओं ने गांधीगीरी दिखा अधिकारियों को फूल व सरसों का तेल भेंट किया। प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा ने एक सप्ताह के अंदर सभी सड़कों की मरम्मत न होने पर कार्यालय में तालाबंदी कर धरना शुरू करने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रदेश सचिव परिमल राय, नंदलाल, राजीव कामरा, नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद, पार्षद मोहनखेड़ा, सचिन मुंजाल, कांता प्रसाद, राघव सिंह, विजय मंडल, विजेंद्र कोहली, हरीश कुकरेजा, राजू, राकेश, मनोज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी