नानकमत्ता विधानसभा सीट पर कांग्रेस लहराएगी विजय पताका

नानकमत्ता सीट पर कांग्रेस विजय पताका फहराएगी। नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 04:43 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 04:43 PM (IST)
नानकमत्ता विधानसभा सीट पर कांग्रेस लहराएगी विजय पताका
नानकमत्ता विधानसभा सीट पर कांग्रेस लहराएगी विजय पताका

संवाद सहयोगी, खटीमा : नानकमत्ता सीट पर कांग्रेस विजय पताका फहराएगी। नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय की जाएगी। पार्टी जिस भी प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से उसे चुनाव लड़ाएंगे। यह बात नानकमत्ता विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी इंद्रजीत सिंह संधू ने कही।

कांग्रेस ने मिशन 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने सभी विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किए है। इसी के तहत नानकमत्ता सीट पर प्रभारी संधू सोमवार को पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसा संगठन है। जो सभी वर्गो को लेकर चलता है। देश व प्रदेश की सरकार से आम जनता त्रस्त है। चारों ओर महंगाई व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि 2022 में पार्टी का ही विधायक इस सीट पर बनेगा। इसके लिए बूथ लेबल पर कार्यकर्ताओं को तैनात किया जाएगा। पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ नए युवा मतदाताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से एकजुट हो जाए और घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों के बारे में जानकारी दी। कांग्रेस पुरानी पार्टी है। कांग्रेस देश के लिए अपना बलिदान भी दिया है। इस मौके पर पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, सैनिक संगठन के अध्यक्ष केएस खनका, अनिल सिंह, शैलेंद्र शर्मा, प्रकाश चंद्र, चंचल सिंह, अराफत अंसारी, मो. ताहिर, मो.अहमद गुड्डू, प्रकाश आर्य मनोज कांडपाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी