कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने बाजपुर में कहा संगठित कार्यकर्ताओं से बनेगी सरकार

कांग्रेस का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बाजपुर पहुंचे तिलकराज बेहड़ ने कहा कि संगठित कार्यकर्ताओं के दम पर ही सरकार बनाई जा सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:40 PM (IST)
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने बाजपुर में कहा संगठित कार्यकर्ताओं से बनेगी सरकार
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने बाजपुर में कहा संगठित कार्यकर्ताओं से बनेगी सरकार

संवाद सहयोगी, बाजपुर : कांग्रेस का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे तिलकराज बेहड़ का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संगठित होकर मिशन-2022 में जुटने का आह्वान किया।

रविवार को श्रीरामभवन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बेहड़ ने प्रदेश में पार्टी सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से मिलजुलकर काम करने का आह्वान किया। महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश सचिव सुरेशी शर्मा ने बूथ लेवल पर संगठित होकर काम करने पर जोर दिया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीना कपूर ने नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में नृत्य कराने के मामले में सीएम से माफी मांगने की मांग की। पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा बाजवा ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने पर जोर दिया। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी डा. नरेंद्र खत्री, सुरजीत अग्निहोत्री, दर्शनलाल गोयल, भूपेंद्र कौर बेदी आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन, नगराध्यक्ष राजेंद्र बेदी, समीर पाठक, जिला महामंत्री प्रेम सिंह यादव, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह साबू, संगठनमंत्री ऋषभ सिघल, दीपक शर्मा, रेशम यादव, तनवीर खान, जैदी खान आदि मौजूद थे।

---

शक्तिफार्म में सौ लोग कांग्रेस में शामिल

संसू, शक्ति फार्म : गोविद नगर में रविवार को आयोजित ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के बैठक आयोजित की गई। कांग्रेसियों ने कहा कि आसमान छूती महंगाई से लोगों को अब घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस दौरान 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली। इस अवसर पर कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी रह चुकी वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री मालती विश्वास , कांग्रेस प्रदेश सचिव नव तेजपाल सिंह विधानसभा प्रभारी परिमल राय की मौजूदगी में कांग्रेसी नेता रमेश राय के अगुवाई में करीब सौ पुरुष व महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

chat bot
आपका साथी