कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बोले, सरकार के विधायक ही कामकाज से संतुष्ट नहीं

ाटीमा में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 06:22 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 06:22 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बोले, सरकार के विधायक ही कामकाज से संतुष्ट नहीं
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बोले, सरकार के विधायक ही कामकाज से संतुष्ट नहीं

संवाद सहयोगी, खटीमा: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कामकाज से उसी के विधायक संतुष्ट नहीं है। मुख्यमंत्री बिना काम किए विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद आर्य के निधन पर शोक जताने उनके आवास पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए सीएम रावत कैबिनेट की बैठक कर घोषणाएं करने में लगे हुए है। जो धरातल पर नहीं उतर पाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी परंतु किसी भी युवा को रोजगार नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक पार्टी फोरम व अन्य स्थानों पर सार्वजनिक रूप से सरकार के कामकाज पर सवाल उठा चुके हैं। ऐसे में विपक्ष के विधायकों के क्षेत्र में क्या काम हो रहा होगा, यह सह हजी अनुमान लगाया जा सकता है। समीक्षा बैठक की जा रही है जबकि सच्चाई यह है कि चार वर्ष के कार्यकाल में कोई विशेष काम नहीं किया गया। राज्य में 11 लाख बेरोजगार युवा पंजीकृत हैं जबकि पांच लाख प्रवासी बेरोजगार हैं। सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया। किसानों के मुद्दे पर भी सरकार फेल साबित हुई है। उपेक्षित किसान आज सड़कों पर उतर आया है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी, किसान नेता प्रकाश तिवारी, बॉबी राठौर, रवीश भटनागर, प्रकाश आर्या, नरेंद्र आर्या, हरपाल सिंह, सरताज अली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी