सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस का धरना

किच्छा में पुलभट्टा जाने वाली सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 07:01 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:01 PM (IST)
सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस का धरना
सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस का धरना

जासं, किच्छा : पुलभट्टा जाने वाली सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कहा कि बदहाल सड़क से लोगों को काफी परेशानी होती है। इसके बावजूद सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु ने कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को पुलभट्टा जाने वाले मार्ग पर धरना देते हुए कहा कि बदहाल सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने रकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द रेलवे फाटक से होकर सिरोली कलां आठ पुलभट्टा को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने चेताया कि यदि मांग पर जल्द गौर नहीं किया गया तो लोनिवि के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। धरना देने वालों में कमलजीत सिंह, जगरुप सिंह, कुलदीप सिंह, सुशांत राय, पूरन सिंह, सोनू सिंह, समीर हलदार, रामपाल पांडे, आरिफ, सलीम, सुल्तान, फुरकान अंसारी, समीर राय शामिल थे। व्यापारियों ने राज्यकर विभाग का फूंका पुतला

जासं, रुद्रपुर : व्यापारियों से वसूली को नोटिस व एक पक्षीय सुनवाई हल्द्वानी स्थानांतरण किए जाने व अभद्रता के विरोध में गुरुवार को व्यापारियों ने गोल मार्केट में राज्य कर विभाग का पुतला फूंका। कहा कि बिना तहसील के कर्मचारी वसूली को लेकर अभद्रता और बिना नोटिस ही दुकान सील कर रहे हैं। इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार अगर मांगों पर ध्यान नहीं देगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में हरीश अरोरा, सुरमुख सिह शामिल थे।

chat bot
आपका साथी