ठेका कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस का विवि में धरना

पंतनगर में पंत विवि के ठेका कर्मियों से प्रति एकड़ दर से कार्य कराने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:56 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:10 AM (IST)
ठेका कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस का विवि में धरना
ठेका कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस का विवि में धरना

संवाद सूत्र, पंतनगर : पंत विवि के ठेका कर्मियों से प्रति एकड़ दर से कार्य कराने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने प्रशासनिक भवन के पूर्वी गेट पर धरना देकर विवि प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। साथ ही उन्होंने कुलपति को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। साथ ही चेताया कि यदि मांग पर जल्द गौर नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। विवि के कर्मचारी संगठन ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने भी धरने का समर्थन किया।

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के साथ कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रशासनिक भवन गेट पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान उन्होंने जिन इकाइयों व महाविद्यालयों से ठेका कर्मियों की छंटनी की गई है। उन्हें पद के अनुरूप कार्य दिया जाए। ठेका कर्मियों से 15-20 दिन प्रतिमाह कार्य कराया जा रहा है। इन सभी कर्मियों से पूर्व की भांति 26 दिन का कार्य सुनिश्चित किया जाए। बंद कुक्कुट अनुसंधान केंद्र की एक इकाई को शुरु करने की मांग की। शोध केंद्रों के विभिन्न प्रक्षेत्रों पर फसलों के परीक्षण के लिए नियमित व ठेका कर्मियों से कार्य संपादित कराए जाते रहे हैं। विवि फार्म में भी नियमित व ठेका कर्मियों से कार्य लिया जाता है। शोध केंद्रों व विवि फार्म में बुआई, सिचाई, बंध बनाने, सिचाई, नालियां, ट्रांसप्लांटिग, गैप फिलिग, बीडिग, रोगिग, खाद डालने व कटाई मड़ाई आदि कार्य प्रति एकड़ की दरों पर कराया जा रहा है। उन्होंने कुलपति डॉ. तेज प्रताप को ज्ञापन सौंपकर ठेका कर्मियों की समस्याओं पर समाधान करने की मांग की। धरना देने वालों में अजय सिंह, दान सिंह नयाल, नगर अध्यक्ष डॉ. महेंद्र शर्मा, रवि कुशवाहा, कन्हैया लाल, खड़क सिंह टाकुली, प्रेम आर्या, राहुल जोशी, धीरज शर्मा, अनूप सिंह, मन्टू सिंह, सूरज गुप्ता, राकेश उपाध्याय, अनुराधा जोशी, गुरुप्रीत, हाकिम, राजेश, प्रकाश वाल्मीकि, पन्नालाल, नागेंद्र, मुस्लिम, आनंद व नर सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी