सिरोलीकलां की सड़कों की दुर्दशा को लेकर सड़क पर कांग्रेस

किच्छा में सिरोली कलां की सड़कों की दुर्दशा पर अपने ही नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 06:25 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 06:25 PM (IST)
सिरोलीकलां की सड़कों की दुर्दशा को लेकर सड़क पर कांग्रेस
सिरोलीकलां की सड़कों की दुर्दशा को लेकर सड़क पर कांग्रेस

जागरण संवाददाता, किच्छा : सिरोली कलां की सड़कों की दुर्दशा पर अपने ही नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने गहरे गड्ढों के बीच खड़े होकर नारेबाजी की। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से बात कर कार्यवाही का भरोसा दिलाया। उन्होंने दस दिन के अंदर कोई कदम न उठाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मंगलवार दोपहर कांग्रेस महामंत्री हरीश पनेरु, प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह व यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष फिरदौस सलमानी के साथ बैंक ऑफ बड़ोदा के पास से चार बीघा क्षेत्र को वार्ड नंबर 16 से जोड़ने वाली सड़क पर एकत्र हुए। सड़क में गहरे गड्ढों के साथ ही बारिश का पानी भर गया था। वार्ड के लोगों के साथ उन्होंने सड़क पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल के साथ वार्ता करने पर उन्होंने तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी को मौके पर भेज दिया। तहसीलदार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर मुआयना कर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी से वार्ता कर इसका समाधान निकालने का भरोसा दिलाया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु ने सिरोली कलां के लोगों के साथ भेदभाव पर प्रशासन को आ़ड़े हाथ लिया। कहा कि पीने का शुद्ध पानी, नाली व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग आज भी तरस रहे हैं।

........

नगर पालिका में नए क्षेत्र जोड़ दिए गए हैं, लेकिन वहां के विकास के लिए बजट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। सीमित संसाधनों में क्षेत्र के विकास का कार्य किया जा रहा है। सिरोली कलां में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का प्रस्ताव पिछले सप्ताह हुई बोर्ड की बैठक में पास किया है।

-दर्शन कोली, नगर पालिका अध्यक्ष, किच्छा

chat bot
आपका साथी