सितारगंज और दिनेशपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

सितारगंज और दिनेशपुर में डीजल व पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने खोला मोर्चा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 05:48 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 05:51 PM (IST)
सितारगंज और दिनेशपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
सितारगंज और दिनेशपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

जागरण टीम, सितारगंज /दिनेशपुर : डीजल व पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां मुख्य चौराहे पर केंद्र सरकार पुतला फूंककर विरोध जताया। उन्होंने बढ़ी दर तत्काल वापस लेने तथा डीजल व पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की।

नगर अध्यक्ष इश्तियाक अंसारी ने मंगलवार को पुतला फूंकने के बाद आयोजित सभा में कहा कि सरकार को आमजन की समस्याओं से कोई भी मतलब नहीं है। यह सिर्फ अमीरों को की सरकार बनकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कोरोना की मार झेल रही देश की जनता के सामने आर्थिक समस्याओं का पहाड़ खड़ा हो गया है। बढ़ती महंगाई की मार से आमजन परेशान हैं लेकिन इसके बाद भी सरकार तानाशाही रवैये से बाज नहीं आ रही है। सितारगंज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संदीप बाबा ने पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में रणजीत सिंह राणा, यूथ कांग्रेस नगर महासचिव रेहान अंसारी, मीडिया प्रभारी वसीम मियां, ताबीर वारसी, मुख्तार अंसारी, हसन मलिक, इमरान मलिक, अनीस रजा आदि शामिल थे।

--------

दिनेशपुर में मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

दिनेशपुर: पेट्रोल, डी•ाल एवं गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर बाइक रख आक्रोश रैली निकाली। मुख्य चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हरि मंदिर के निकट से बैलगाड़ी पर बाइक रख रैली निकाली। रैली मुख्य चौराहे पर पहुंची। जहां पर उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ममता हालदार ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंहगाई दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। जिससे गरीब लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पेट्रोल सौ रुपये प्रति लीटर कर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पुतला फूंकने वालों में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, तारक बाछड़, डा. जेएन सरकार, कुलवंत सिंह विर्क, रेखा रावत, नारायण हालदार, लक्ष्मी राय, आशुतोष राय, किशोर हालदार, मनु चौधरी, जगन्नाथ सरकार, गगनदीप सिंह रंधावा, वरुण कपूर, प्रमिला ढाली आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी