कांग्रेस ने पेट्रोल पंप पर दिया सांकेतिक धरना

रुद्रपुर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर सांकेतिक धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 05:01 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 05:01 PM (IST)
कांग्रेस ने पेट्रोल पंप पर दिया सांकेतिक धरना
कांग्रेस ने पेट्रोल पंप पर दिया सांकेतिक धरना

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर सांकेतिक धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आह्वान पर बढ़ती महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रोडवेज स्टेशन के पास पेट्रोल पंप पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि इस बार भाजपा सरकार का नारा देने वाली केंद्र की सरकार ने देश को महंगाई की मार में झोंक दिया है। युवाओं की नौकरी जा चुकी है और व्यापारियों का व्यापार चौपट हो चुका है। वहीं दूसरी ओर सरकार आए दिन पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर लूटने का कार्य कर रही है। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। वक्ताओं ने कहा कि एक साल में 25 से 30 फीसद की बढ़ोतरी पेट्रोलियम पदार्थो में की गई है। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। धरना-प्रदर्शन करने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अरुण पांडे, राजीव कामरा, दिनेश पंत, राघव सिंह, मोहन खेड़ा, बाबूखान, प्रीति साना, चेतन भट्ट, दिलीप अधिकारी शामिल थे। इधर, गदरपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में कमल सिंह, राकेश चौहान, रुपेंद्र प्रताप सिंह, अरुण कुमार, अभय सिंह, नीतीश सिंह, संदीप चीमा शामिल थे।

chat bot
आपका साथी