महंगाई के खिलाफ सितारगंज में कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

सितारगंज में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ मुख्य बाजार में प्रदर्शन कर केंद्र का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 05:31 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 05:31 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ सितारगंज में कांग्रेस ने  केंद्र सरकार का पुतला फूंका
महंगाई के खिलाफ सितारगंज में कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

जासं, सितारगंज : यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ मुख्य बाजार में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। साथ ही उन्होंने चेताया कि यदि महंगाई पर अंकुश नहीं लगा तो आंदोलन किया जाएगा।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित गुर्जर ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय पर महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल खाद्य पदार्थों में बढ़ती महंगाई के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। डीजल में बढ़ोतरी के चलते किसानों के लिए फसल में लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार वैसे तो किसानों की हितैषी बनती है तो फिर डीजल के रेट क्यों बढ़ा रही है। पुतला फूंकने वालों में अभिमन्यु, दीपक आगरा, विशु मक्कड़, शुभम बेहड़, साहिल गुंबर, इलू ठाकुर, अमरनाथ ,विकास कंबोज, रजविदर सिंह, शुभम ग्रोवर, शुभम बत्रा, कुलविदर सिंह, हरजिदर सिंह आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री की बेतुकी बयानबाजी पर भड़के कांग्रेसी

सितारगंज : यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सरकारी राशन वितरण व देश के इतिहास के बारे में अनर्गल बयानबाजी का विरोध किया है। उन्होंने राज्यपाल से मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।

सितारगंज विस क्षेत्र अध्यक्ष संदीप बाबा के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से पहले महिलाओं के पहनावे को लेकर बेतुका बयान दिया गया। फिर सरकारी राशन वितरण व देश के इतिहास के बारे में गलत बयानबाजी करना बेहद शर्मनाक है। अध्यक्ष संदीप बाबा ने कहा कि मुफ्त राशन की प्राप्ति के लिए लोगों को 20 बच्चे पैदा करने की सलाह देना बहुत ही शर्मनाक व दुखद है। सीएम के विवादित बयानबाजी से देवभूमि की छवि धूमिल हो रही है। कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह राणा ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री को अपने देश के इतिहास के बारे में जानकारी न हो, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है।

बैठक में जिला महासचिव जिलानी अंसारी, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष नसीम मलिक, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष इश्तियाक अंसारी, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रणधीर सिंह, मीडिया प्रभारी वसीम मियां, दीपक मिश्रा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी