गांधी हाल में दिखा विभिन्न संस्कृतियों का संगम

पंतनगर में सांस्कृतिक चेतना परिषद पंतनगर के तत्वावधान में नवसंवत्सर पर गोविद बल्लभ पंत कृषि व प्रौद्योगिक विवि के गांधी हाल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संस्कृतियों का संगम दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:53 PM (IST)
गांधी हाल में दिखा विभिन्न संस्कृतियों का संगम
गांधी हाल में दिखा विभिन्न संस्कृतियों का संगम

जासं, पंतनगर : सांस्कृतिक चेतना परिषद पंतनगर के तत्वावधान में नवसंवत्सर पर गोविद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के गांधी हाल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संस्कृतियों का संगम दिखा। विद्यार्थियों ने मंच पर बेहतर संवाद व अभिनय के माध्यम से भारतीय संस्कृति की खासियत पेश की। साथ ही भारतीय संस्कृति व सभ्यता को बढ़ावा देने का संदेश दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विवि के गांधी हाल में कुलसचिव डा. एके शुक्ला की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। नृत्य व नाट्य प्रस्तुति देकर देश के शहीदों को भी याद किया। कलाकारों ने नाट्यमंचन के माध्यम से भारतीय संस्कृति के गौरवमयी इतिहास को प्रस्तुति किया तो पाश्चात्य संस्कृति पर करार प्रहार किया। मुख्य वक्ता डा. कश्यप ने भारतीय पंचांग की विशेषताएं बताते हुए कालगणना के महत्व को रोचक रूप से समझाया। युवाओं को अपनी संस्कृति की विशिष्टताओं से अवगत कराया। मुख्य अतिथि डा. शुक्ला ने युवाओं को भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. बृजेश सिंह ने एक प्रसंग के माध्यम से युवाओं में संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। युवा सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। लोगो प्रतियोगिता में गृह विज्ञान महाविद्यालय के यशु नैनवाल प्रथम, प्रौद्योगिक महाविद्यालय के इशु यादव द्वितीय एवं कृषि महाविद्यालय के प्रियांशु दीक्षित तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय के छात्र पलक चतुर्वेदी, रिया मेहरा, संध्या तोमर, प्रज्जवल आर्या की टीम को विजेता घोषित किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के समन्वयकों को भी सांस्कृतिक चेतना परिषद की ओर से प्रमाण पत्र देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। परिषद के सभी सदस्य शुभम, मुकुल, रवि, प्रभात, सृष्टि, श्रुति, निहारिका, बलराम, उर्वी, तेजस्विनी, गरिमा, भाविका, कनिका, दीक्षा, रितिका, सुचिता, कोमल, जयंत, वैभव, स्पर्श व युगल इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। परिषद द्वारा सचिव रवि झा को मान्यता पुरस्कार भी प्रदान किया गया। सांस्कृतिक चेतना परिषद के छात्र अध्यक्ष शुभम सिंह, को-स्टाफ काउंसलर डा. विनीता राठौर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी