रावत के निधन पर जताया शोक

खटीमा में पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख प्रकट कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:09 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:09 AM (IST)
रावत के निधन पर जताया शोक
रावत के निधन पर जताया शोक

संस, खटीमा : पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दु:ख प्रकट कर दिवंगत आत्मा को श्रद्घाजंलि अर्पित की। इस दौरान हुई शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि बचदा के निधन से पार्टी में एक युग का समापन हो गया। उनकी कमी हमेशा पार्टी को खलती रहेगी। शोक जताने वालों में पार्टी के जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, जिलामंत्री भुवन जोशी, टीवीएस अध्यक्ष गोपाल बोरा, गणेश ठकुराठी, सभासद विमला बिष्ट, नीरज रस्तोगी, महेश राणा, राजेंद्र बिष्ट, विमल मेहता, रमेश चंद, बल्देव सिंह, गोपाल नाथ गोस्वामी, लीलावती राणा, जानकी पांडे, गोकुल ओली, योगेश चौहान, प्रियांशु बंसल, राजेश राठौर मौजूद थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री बचदा के निधन पर सांसद ने जताया शोक

जासं, रुद्रपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत के निधन पर नैनीताल ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने गहरा दु:ख जताया। साथ ही राज्य के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। कहा कि रावत ने कई दशकों तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित देश की राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने उनके पुत्र शशांक से दूरभाष पर बात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में बचदा हमेशा याद किए जाएंगे। इधर, जिला बार एसोसिएशन ऊधम सिंह नगर के पूर्व अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी संघ के महासचिव अधिवक्ता सुभाष छाबड़ा ने पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री बची सिंह रावत के निधन पर शोक जताया। रावत एक योग्य अधिवक्ता थे और गरीबों तथा असहाय लोगों के हमदर्द और सच्चे मददगार थे। शोक जताने वालों में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे, उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, सचिव शिव कुंवर सिंह, कोषाध्यक्ष कमल चिलाना, उपसचिव सुख दर्शन सिंह शामिल थे।

chat bot
आपका साथी