प्राग फार्म में प्रस्तावित जेल निर्माण का रास्ता साफ

किच्छा स्थित प्राग फार्म के 40 एकड़ में दो हजार कैदियों की क्षमता वाली प्रस्तावित जेल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:20 PM (IST)
प्राग फार्म में प्रस्तावित जेल निर्माण का रास्ता साफ
प्राग फार्म में प्रस्तावित जेल निर्माण का रास्ता साफ

जागरण संवाददाता, किच्छा : प्राग फार्म के 40 एकड़ में दो हजार कैदियों की क्षमता वाली प्रस्तावित जेल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर उपजिलाधिकारी एनसी दुर्गापाल से जानकारी ली।

ऊधमसिंहनगर में जिला कारागार के अभाव में हल्द्वानी सब जेल पर इसका भार पड़ने से तमाम अव्यवस्था सामने आ रही है। इसके समाधान की दृष्टि से प्राग फॉर्म में जिला कारागार के लिए 40 एकड़ भूमि चयनित की जा चुकी है। दो सौ करोड़ की लागत से वहां दो हजार कैदियों की क्षमता वाली जेल का निर्माण प्रस्तावित है। प्रथम चरण में 49 करोड़ रुपये स्वीकृत भी हो गए हैं। कार्यदायी संस्था सिचाई विभाग इसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर चुकी है।

रविवार को प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर संबंधित जानकारी ली। इस दौरान विधायक राजेश शुक्ला भी मौके पर मौजूद थे। विधायक शुक्ला ने बताया कि बहुत जल्द भूमि पूजन कर जिला कारागार का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा।

---

इनसेट ....

मंडी में सिविल जज जूनियर न्यायालय की संभावनाएं तलाशी किच्छा : विधायक राजेश शुक्ला के प्रयास से किच्छा में सिविल जज जूनियर डिविजन अस्थायी न्यायालय भवन मंडी समिति में बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जिला जज प्रेम सिंह खिमाल के साथ विधायक राजेश शुक्ला ने मंडी समिति किच्छा स्थित परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक शुक्ला ने बताया कि इसके लिए खुरपिया में प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए आवंटित 80 एकड़ भूमि में से पांच एकड़ पर न्यायालय भवन भी प्रस्तावित करा लिया गया है। सिविल जज सहित 14 पदों की स्वीकृति भी दे दी गई है। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव के साथ ही किच्छा के लिए नियुक्त सिविल जज जूनियर डिविजन देवेश राठौर, एसडीएम नरेश दुर्गापाल, मंडी सभापति कमलेंद्र सेमवाल आदि थे।

chat bot
आपका साथी