मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे सफाई कर्मी

रुद्रपुर में मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:06 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:06 PM (IST)
मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे सफाई कर्मी
मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे सफाई कर्मी

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। गुरुवार की सुबह भाजपा नेता विकास शर्मा नगर निगम पहुंचे और उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखने का आश्वासन दिया। लेकिन देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष मुकेश राजौरिया ने कहा कि पहले ठेका प्रथा खत्म करने व दूसरी मांगों को पूरा करने का लिखित आदेश दिखाएं फिर खत्म होगी हड़ताल। इसके बाद भाजपा नेता प्रदर्शन स्थल से चले गए। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के आगमन पर काले झंडे दिखाने की रणनीति बनाई। महामंत्री सुरेश कुमार मुल्तानी ने कहा कि सभी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चाहिए कि वह तत्काल शासनादेश जारी करें। इस मौके पर प्रचार मंत्री लक्ष्मण चौहान संदीप आजाद, सूरज आजाद, मुकेश भगत, सुनील, राजीव खैरालिया, अनिल गोविदा, कालीचरन, जियालाल आदि मौजूद थे।

........

वाल्मीकि समाज विकास परिषद ने किया धरने का एलान

जासं, सितारगंज : गुरुवार को अखिल भारतीय वाल्मीकी समाज विकास परिषद के सफाई कर्मचारियों ने भी मांगों के समर्थन में धरने का एलान किया। पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार को मांगें जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही। परिषद के अध्यक्ष विनय कुमार की अगुवाई में कर्मचारियों ने ईओ सरिता राणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में राजू, सतीश, मनोज, लखन, कल्लू, अनिल, सुखलाल, सूरजपाल मौजूद थे।

........

किच्छा में जुलूस निकाल गरजे

जासं, किच्छा : पर्यावरण मित्रों ने नगर में जुलूस निकाल कर आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने भूपेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश दुआ के साथ नगर पालिका पहुंच कर कर्मचारियों को समर्थन दिया। जुलूस में प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्लू चरन, कैलाश वाल्मीकि, विनोद कुमार, शाऊल दास, सूरज कुमार, सचिन चरन, माइकल, विमल मौजूद थे।

.......

मांगें पूरी होने तक अंदोलन जारी रखने का किया एलान

संस, बाजपुर : ठेका प्रथा समाप्त करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों ने चौथे दिन भी नगरपालिका परिसर में धरना दिया। इस मौके पर शाखाध्यक्ष सुरेश कुमार, महामंत्री मुकेश कुमार, राकेश कुमार, अनिल, वीरेंद्र कुमार, संजीव, राजेश, संजय कुमार, विनोद कुमार, उमेश कुमार, रग्घु, मुनीष कुमार शामिल थे।

chat bot
आपका साथी