स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मांगा प्रोन्नति ग्रेड पे

रुद्रपुर में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं के बैनर तले जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी 4200 ग्रेड पे की मांग को लेकर गुरुवार को आकस्मिक अवकाश पर रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:44 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:44 PM (IST)
स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मांगा प्रोन्नति ग्रेड पे
स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मांगा प्रोन्नति ग्रेड पे

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं के बैनर तले जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी 4200 ग्रेड पे की मांग को लेकर गुरुवार को आकस्मिक अवकाश पर रहे। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। इससे जिला अस्पताल में काम प्रभावित हुआ।

संघ के जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह साह ने सीएमओ डा. देवेंद्र सिंह पंचपाल को सौंपा ज्ञापन में कहा कि छठे पे कमीशन में भी वन टाइम सेटलमेंट के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए। जो भी मृतक आश्रितों की भर्ती की जा रही है उनको छह माह के लिपिक पद के प्रशिक्षण के लिए पूर्व से ही भेजा जा रहा है। कर्मचारियों को लैब सहायक, ओटी सहायक, सुपरवाइजर, एमपीडब्ल्यू के पदों पर नियुक्ति दी जानी चाहिए। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को संबोधित ज्ञापन में जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि प्रदेश के सभी दूसरे विभागों में जो पदोन्नति की जा रही है। उसमें सिर्फ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जितनी जल्द ही कर्मचारियों की मांगें पूरी की जानी चाहिए। ताकि चतुर्थ कर्मियों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। मांगें पूरी न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सीएमओ ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अशोक कुमार, जितेंद्र मौर्य, एलडी सुयाल, संजय कुमार सिंह, हरीश भट्ट, जगदीश, सुनील, नंदराम, दिलीप सिंह, विमला देवी, कमलेश आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी