नगर की सफाई व्यवस्था चौपट, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

किच्छा में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुबह जब औचक निरीक्षण पर निकले तो नगर की सफाई व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 11:56 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 11:56 PM (IST)
नगर की सफाई व्यवस्था चौपट, एक सप्ताह का अल्टीमेटम
नगर की सफाई व्यवस्था चौपट, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

जागरण संवाददाता, किच्छा : अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुबह जब औचक निरीक्षण पर निकले तो नगर की सफाई व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई। उन्होंने सफाई नायकों को नोटिस तो दिया ही, सफाई ठेकेदार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम भी दे दिया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो ठेका निरस्त कर दिया जायेगा।

अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा नगर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने को गंभीर है। उन्होंन गुरुवार सुबह छह बजे अचानक सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तो बेहद खराब थी। उन्होंने तीनों सफाई नायक को चेतावनी देते हुए जवाब तलब कर लिया। वार्डवार कर्मचारियों की सूची भी मांग ली, जिससे कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। साथ ही सफाई ठेकेदार को कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। ईओ ने ठेकेदार को पर्याप्त मात्रा में उपकरण उपलब्ध कराने की भी हिदायत दी है। साथ ही सफाई नायक का वेतन काटने के साथ ही कार्रवाई की चेतावनी भी दे दी है। उन्होने कहा कि काम में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। सभी कर्मी समय से अपना काम निपटाएं। ईओ के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। ..........

आठ बजे तक नहीं निकले डोर टू डोर कलेक्शन के लिए वाहन

निरीक्षण के दौरान डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की स्थिति भी दयनीय दिखाई दी। वाहन आठ बजे तक वार्ड में कूड़ा एकत्र करने नहीं पहुंचे थे। जिस पर ईओ ने फटकार लगाते हुए सुबह छह बजे वाहन निकालने की हिदायत दी है।

chat bot
आपका साथी