चीन समझ गया यह नया भारत है : बंसल

वर्चुअल रैली में सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन कार्यक्रम में शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:20 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:20 PM (IST)
चीन समझ गया यह नया भारत है : बंसल
चीन समझ गया यह नया भारत है : बंसल

जागरण संवाददाता, काशीपुर : वर्चुअल रैली में सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि यह नया भारत है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पीछे हटना नहीं सीखा। यही कारण है कि चीन भी इस नए भारत की ताकत समझ गया। काशीपुर विधानसभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र व राज्य की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य भी दिया।

काशीपुर विधानसभा के वर्चुअल रैली की अध्यक्षता करते हुए नरेश बंसल ने कहा कि पूरे विश्व ने भारत को महाशक्ति के तौर पर स्वीकार किया है। यही कारण है कि चीन का भ्रम भी अब टूट गया है जो चीन कल तक हमें आखें दिखाता था आज उसे पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। प्रधानमंत्री अपने वादे को कभी नहीं भूलते, चाहे वह कश्मीर के 370 हो या तीन तलाक का। सरकार ने जो बोला वह पूरा किया है। इस दौरान विधायक हरभजन सिंह चीमा ने केंद्र व राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सरकार हर पल देश के हालात पर नजर बनाते हुए नीति बनाई यही कारण है कि आज देश में कोविड से लड़ते हुए भी देश आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गुरविदर सिंह चंड़ोक ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, डॉ गिरिश तिवारी, मोहन विष्ट, ग्रामीण अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी, ओवीसी जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी