11 लाख लूट में कैश रिकवरी की संभावनाएं हो रही धूमिल

रुद्रपुर में कलेक्शन कर्मी से 11 लाख रुपये की लूट में 10 दिन बाद भी पुलिस मंजिल से दूर दिख रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 05:28 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 05:28 PM (IST)
11 लाख लूट में कैश रिकवरी की संभावनाएं हो रही धूमिल
11 लाख लूट में कैश रिकवरी की संभावनाएं हो रही धूमिल

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : कलेक्शन कर्मी से 11 लाख रुपये की लूट में 10 दिन बाद भी पुलिस मंजिल से दूर दिख रही है। आरोपितों तक पहुंचने में देरी से कैश रिकवरी की संभावनाएं भी धूमिल होती जा रही हैं। जितना पुलिस को आरोपितों तक पहुंचने में देर लगेगी, उतना रिकवरी की संभावनाएं क्षीण होती चली जाएंगी।

12 जुलाई को बाइक सवार हथियारबंद युवकों ने सीएमएस कलेक्शन कर्मी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट के खुलासे के लिए पुलिस की आठ टीमें लग गई और दिन रात एक कर दिया। अधिकारियों ने भी कोतवाली व एसओजी में डेरा डाले रखा। इस दौरान संदिग्धों की लंबी फेहरिस्त सामने आई तो पुलिस ने किसी को नहीं बक्शा। सौ से अधिक लोगों जिसमें कलेक्शन की जगह पर काम करने वालों के साथ ही कोरियर कंपनी से भी पुलिस ने पूछताछ में कोई कोताही नहीं बरती। पुलिस को सुराग भी हाथ लगे तो पुलिस ने उस लाइन पर जी तोड़ मेहनत की, लेकिन वह लाइन आगे जाकर टूट गई। पुलिस को भी मंजिल दूर नजर आने लगी। लूट की घटना को अंजाम देने में जिस तरह योजनाबद्ध तरीके से काम किया गया उसका तिलस्म तोड़ने में पुलिस का चक्रव्यूह भी काम नहीं आ पाया है। पुलिस को जितना समय आरोपितों तक पहुंचने में लग रहा है उतना ही लूटी गई रकम की बरामदगी को लेकर शंकाओं के बादल गहराते जा रहे है, जिससे बरामदगी का प्रतिशत लगातार गिरने की संभावनाएं व्यक्त की जाने लगी है। फिर भी पुलिस आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी