दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच ससुरालियों पर केस

रुद्रपुर में दो लाख रुपये और कार के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 05:25 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 05:25 PM (IST)
दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच ससुरालियों पर केस
दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच ससुरालियों पर केस

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : दो लाख रुपये और कार के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया गया। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

प्रीत विहार निवासी नीरज ने कोर्ट को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा था कि 22 फरवरी, 2019 को उसका विवाह बरहा, सुनगढ़ी, पीलीभीत निवासी अजय कुमार पुत्र भगवान स्वरूप से हुई थी। विवाह के बाद से ही उसका पति दो लाख रुपये और कार के लिए उसे परेशान करने लगा। साथ ही उससे अप्राकृतिक संबंध बनाता था। इन्कार करने पर उसे पीटता था। इससे परेशान होकर उसने महिला हेल्प लाइन में शिकायत की। जिस पर उनकी काउंसलिग हुई और फिर वह पति के साथ ससुराल चली गई। इस बीच वह गर्भवती हुई तो ससुरालियों ने उस पर कार और दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आठ सितंबर, 2019 को उसके पिता ससुराल आए तो ससुर भगवान स्वरूप, सास कमला देवी, जेठ अमित और जेठानी देववती ने उसके पिता का अपमान किया। विरोध करने पर पति ने उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। छह फरवरी, 2021 की रात को वह अपने मायके में थी। इसी बीच उसके ससुराली आए और उसकी पिटाई की। बीच बचाव को आए उसके पिता पर भी हमला किया। इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इधर, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी