पं.दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो पर चलने का किया आह्वान

रुद्रपुर में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विधायक राजकुमार ठुकराल मेयर रामपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को गांधी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:29 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:29 PM (IST)
पं.दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो पर चलने का किया आह्वान
पं.दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो पर चलने का किया आह्वान

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को गांधी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

ठुकराल ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचार आम जनमानस के मानसिक पटल पर क्रांतिकारी प्रभाव छोड़ते हैं। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक आदर्श हिदुत्वादी विचारक और राजनीति के पुरोधा थे। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, भाजपा उत्तरी मंडल रुद्रपुर के महामंत्री राधेश शर्मा, पार्षद निमित शर्मा, राम किशन कोली, अजय नारायण सिंह, आशू मिड्डा मौजूद थे। इधर, संजय वन में भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर पत्थरचट्टा शक्ति केंद्र के प्रभारी अमित गौड़, प्रेम सिंह, दीपक सिंह, पदमा देवी, कमल सिंह, गुलाबो देवी, सीता देवी, धन सिंह, सीमा देवी, गब्बर नाथ मौजूद थे। पं. दीनदयाल उपाध्याय हर नागरिक के हृदय में आज भी जीवित

जासं, किच्छा : विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से कार्य के साथ एकात्म मानववाद का संदेश देने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय देश के हर नागरिक के हृदय में आज भी जीवित हैं। प. दीन दयाल उपाध्याय जयंती समारोह के दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधायक राजेश शुक्ला प. उपाध्याय के सपनों के भारत निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैली फुटेला, मंडल अध्यक्ष विवेक राय, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, मनमोहन सक्सेना, अमरीक सिंह मंड, राजकुमार गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, बलकेश चौधरी, नंद लाल यादव मौजूद थे। एक अन्य कार्यक्रम में प. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें दिनेश भाटिया, विवेक दीप सिंह, अनिल अग्रवाल, डा. भूपेंद्र गंगवार,धीरेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र नेगी, सुरेंद्र चौधरी, नितीश बाला मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी