योगासन कर रोगों से मुक्ति का आह्वान

काशीपुर में विश्व योग दिवस के मौके पर विभिन्न स्थानों पर योग साधकों ने योग कराया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 12:10 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 12:10 AM (IST)
योगासन कर रोगों से मुक्ति का आह्वान
योगासन कर रोगों से मुक्ति का आह्वान

जासं,काशीपुर : विश्व योग दिवस के मौके पर विभिन्न स्थानों पर योग साधकों ने योग कराया और योग से मानव शरीर होने वाले फायदों की जानकारी दी। सोमवार को भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष मोहन बिष्ट के नेतृत्व में मेयर ऊषा चौधरी व कार्यकर्ताओं ने योग दिवस मनाया। इस दौरान मेयर ने कहा जो योग को अपनाएगा वहीं रोगों को दूर भगाएगा। कहा कि योग न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। इस मौके पर पार्षद राजकुमार सेठी, मनोज जग्गा, मीनाक्षी सिद्धू, मोनू चौधरी, गुरविदर सिंह चंडोक, प्रशांत पंडित, नृपेंद्र सिंह चौहान आदि थे। उधर गिरिताल के मां चामुंडा देवी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भी मेयर ऊषा चौधरी समेत कमला रेखाड़ी, इंदूमान, पूनम सिंह, पुष्पा रौतेला, सीमा कांबोज, आशा देवी, रेनू देवी मौजूद थीं। उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज के 90 एनसीसी कैडेटों ने 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के कमांडिग ऑफिसर कर्नल जितेंद्र सिंह के निर्देशन में योगाभ्यास किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीके गुप्ता, मेजर मुनीश कांत शर्मा, अशोक कुमार अग्निहोत्री, कौशलेश गुप्ता थे। उधर मोहल्ला गौतम नगर स्थित चौहान सभा में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने योग शिविर लगाया। मझोला में नियमित योग करने का लिया संकल्प

खटीमा : नेहरू युवा केंद्र एवं जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से मझोला के नौसर फार्म समेत गांव-गांव शिविर आयोजित किए गए। जिसमें लोगों को नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।

योग दिवस पर शिशु मंदिर स्कूल नौसर में योग शिविर आयोजित हुआ। जिसमें महिपाल सिंह ने योगाभ्यास कराया। जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह शाही ने बताया कि मनुष्य के सर्वागीण विकास में योग की अहम भूमिका है, क्योंकि योग मनुष्य के शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक व सामाजिक विकास के साथ उसे रोगी से निरोगी काया की ओर ले जाता है। इस दौरान निबंध, क्विज व पेंटिग प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मोहित अरोड़ा, भुवन तिवारी, रुबी, चांदनी, कीर्ति यादव, ललित रानी, सागर अरोड़ा, सनी, रवि, राहुल, कासिम आदि थे।

chat bot
आपका साथी