कैबिनेट मंत्री भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश

खटीमा म्में कैबिनेट मंत्री वंशीधर भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 12:02 AM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 12:02 AM (IST)
कैबिनेट मंत्री भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
कैबिनेट मंत्री भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश

संवाद सहयोगी, खटीमा : कैबिनेट मंत्री वंशीधर भगत ने कहा कि गेहूं खरीद में किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। सरकार ने गेहूं खरीद हेतु धनराशि अवमुक्त कर दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी। उन्होंने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के लिए अधिशाषी अधिकारी को पांच दिन का समय दिया है।

मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करने टनकपुर रवानगी से पूर्व कैबिनेट मंत्री वंशीधर भगत मंगलवार को खटीमा के लोहियाहेड रोड स्थित एक होटल पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। 2022 के विस चुनाव में पार्टी 60 से ज्यादा सीटें हासिल कर प्रदेश में पुन: सरकार बनाकर मिथक तोड़ेगी। उन्होंने कहा सरकार किसानों के साथ है। गेहूं क्रय केंद्रों पर उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। एक अप्रैल से 15 मई तक पर्याप्त मात्रा में खरीद की जाएगी।

भगत ने कहा कि सरकार ने पहली कैबिनेट में ही प्रदेश से प्राधिकरण को स्थगित कर दिया। कहा कि ट्रचिंग ग्राउंड की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने नगर की साफ-सफाई का मुद्दा उठाया। जिस पर उन्होंने ईओ धर्मानंद शर्मा को तलब कर पांच दिन के भीतर सफाई दुरस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान पालिका के सफाई कर्मियों ने वेतन समेत विभिन्न समस्याएं उठाई। इस मौके पर विधायक पुष्कर सिंह धामी, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला, हिमांशु बिष्ट, मोहनी पोखरिया, नगर अध्यक्ष सतीश गोयल, मंडल अध्यक्ष नवीन कन्याल, नंदन सिंह खड़ायत, वरुण अग्रवाल, भुवन जोशी, अमित पांडे, संतोष अग्रवाल, अजय सिंह, रेनू भंडारी, गंभीर सिंह धामी, विमला मुंडेला, अंजू देवी, भावना मनोला, सावित्री कन्याल, भैरव दत्त पांडे, हरीश जोशी, जगदीश पांडे, दिनेश मंगला आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी