नवीन मंडी में निर्माणाधीन दुकानों का कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण

गदरपुर में कैबिनेट मंत्री अरविद पांडे ने सोमवार को निर्माणाधीन नवीन मंडी का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:58 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:58 PM (IST)
नवीन मंडी में निर्माणाधीन दुकानों का कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण
नवीन मंडी में निर्माणाधीन दुकानों का कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण

संवाद सूत्र, गदरपुर : कैबिनेट मंत्री अरविद पांडे ने सोमवार को निर्माणाधीन नवीन मंडी का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को गुणवत्ता व पारदर्शिता के साथ समय से निर्माण कार्य पूरा करने की हिदायत दी।

इस मौके पर महाप्रबंधक प्रशासन परितोष वर्मा ने कैबिनेट मंत्री अरविद पांडे को बताया कि पहले फेज में 76 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। दूसरी फेज में 24 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। पांडे ने अधिकारियों के पेच कसते हुए कहा अगले साल सितंबर से पूर्व कार्य पूरा हो जाना चाहिए। वह समय-समय पर कार्यो का निरीक्षण करते रहेंगे। प्रदेश सरकार का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने से व्यापारियों एवं किसानों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा नगर के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। व्यापारी अशोक हुडिया ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि नवीन मंडी स्थल में 124 दुकानों का निर्माण किया जाना था, लेकिन 100 दुकानों का ही निर्माण किया जा रहा है। 24 और दुकानों के निर्माण की निर्माण की मांग की। इस दौरान आढ़ती एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष सतीश धीक ने व्यापारियों के साथ मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर महाप्रबंधक तकनीकी विजय कुमार, उप महाप्रबंधक तकनीकी दिनेश खरे, सहायक अभियंता सुभाष यादव, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, अशोक हुड़िया, सतीश भुड्डी, भाजपा नेता चकित हुड़िया, राजेश सक्सेना, रविद्र सैनी, लेखराज भुड्डी, ज्ञान सिंह जमवाल मौजूद थे।

........

जल्द निर्माण के लिए 19 ठेकेदारों को दिया गया कार्य

दुकानों के जल्द निर्माण के लिए 19 ठेकेदारों को काम दिया गया है। इसमें एक ठेकेदार को चार दुकानों का निर्माण करना है।

chat bot
आपका साथी