भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, छह लोग घायल

गदरपुर में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 11:35 PM (IST)
भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, छह लोग घायल
भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, छह लोग घायल

संवाद सूत्र, गदरपुर : खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला पंचायत में पहुंचा तो एक पक्ष के एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के लोगों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। इससे दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व तलवार चल गई। इस भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर बताकर उन्हें जिला अस्प्ताल रेफर कर दिया।

ग्राम खानपुर सकैनिया, गदरपुर निवासी योगेंद्र चंद कंबोज एवं किशन चंद कंबोज के बीच खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्ष ग्राम कनकटा के ग्राम प्रधान गुरविदर के पास पहुंचे और मामला सुलझाने की अपील की। ग्राम प्रधान मामला सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोग भी वहां आ गए। मामला सुलझाने के लिए दोनों पक्षों ने ग्राम प्रधान पर छोड़ दिया। इसी बीच एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी डंडे और तलवार चल निकलीं। जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष के जोगेंद्र ज्ञानी व प्रेम तथा दूसरे पक्ष के कश्मीर चंद, जगदीश व राजेंद्र घायल हुए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जोगेंद्र चंद व राजेंद्र कंबोज की गंभीर हालत बताकर उन्हें जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। इधर थानाध्यक्ष अरविद चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी