पीएम की रैली के लिए जुटी बीजेपी

जागरण संवाददाता रुद्रपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। इसके

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 11:51 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2019 06:33 AM (IST)
पीएम की रैली के लिए जुटी बीजेपी
पीएम की रैली के लिए जुटी बीजेपी

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता बड़े स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। पीएम का कार्यक्रम मोदी मैदान में बृहस्पतिवार की दोपहर में होगा। जिसके लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी जनता को सरकार व पार्टी की उपलब्धियां गिनाएंगे। इसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारी की जा रही है। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों से पूरे देश में आत्मविश्वास पैदा हुआ है। पहली बार राष्ट्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चुनाव लड़ा जा रहा है। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जीरो टॉलरेंस व भ्रष्टाचार मुक्त शासन पर जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट मजदूरी कर व सब्जी बेच कर आगे बढ़े हैं। उन्होंने पूर्व की यूपीए सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया। इस मौके पर महामंत्री विवेक सक्सेना, महानगर अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद राठौर, मीडिया प्रभारी ललित राठौर, ललित मिगलानी, विश्वास डाबर, विजय फुटेला, अजीत साहा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी