भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:53 PM (IST)
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

जासं, काशीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के नेतृत्व में एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इन्तजार हुसैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सेवा ही संगठन अभियान के तहत सभी जिलों व विस क्षेत्रों में अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता मानवता की जिम्मेदारी समझते हुए आज पूरे प्रदेश के अंदर रक्तदान शिविर में रक्तदान कर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में समाज के हर व्यक्ति की चिता करने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। आज प्रत्येक कार्यकर्ता मानव सेवा में लगा है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरविदर सिंह चंडोक, मंडल अध्यक्ष मोहन बिष्ट, राजेंद्र सैनी, साहिब सकलानी, अली जान, इब्राहिम मोहम्मद, इदरीश, फारूख खान, फारूखअंसारी, समीम मुन्ना, अली नाजिर, मियां वाहिद, आसिफ, शाहरूख अंसारी, फैयाज अली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोरोना वैश्विक महामारी में काम करने वाले पत्रकारों को भाजयुमो की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के निर्देश पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सर्बजीत सिंह के नेतृत्व में रामनगर रोड स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्बजीत सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लोग जब डरे हुए हैं, तब कलम के सिपाही समाज को नित नई जानकारियां देने के लिए पूरे मनोयोग से सेवा में लगे हैं। अपनी जान जोखिम में डालकर आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। स्टूडेंट सर्किल अध्यक्ष राहुल पैगिया ने कहा पत्रकार फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में सूचनाओं को पहुंचाने दिन-रात लगे रहे, पत्रकारों के हौसले की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। इस मौके पर काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी, सरबजीत सिंह, लविश अरोड़ा, रविपाल, मोहन बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, राहुल, गुरविदर सिंह चंडोक, कमल हुंडा, बिट्टू राणा, विनीत, विशाल, संचित मिश्रा, मनोज मनराल, समेत भाजपा कार्यकर्ता एवं पत्रकार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी