भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने महिपाल

बाजपुर : भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्यामवीर सैनी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 08:42 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 08:42 PM (IST)
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने महिपाल
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने महिपाल

बाजपुर : भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्यामवीर सैनी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार द्वारा बाजपुर के महिपाल ¨सह यादव को मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

मंगलवार को श्रीरामलीला सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिपाल को फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा पार्टी हित में उठाया गया एक अच्छा कदम बताया। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि उन्होंने हमेशा से नि:स्वार्थ भाव से कार्य किया है और आगे भी करते रहेंगे। संगठन में जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से एकजुट हो मिशन 2019 में जुटने तथा गांव-गांव दस्तक दे जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, जिला मंत्री विमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष जीत ¨सह, अमित चौहान, रितेश शर्मा, हरपाल यादव, ऋषिपाल भारती, पप्पू कोहली, प्रमोद राजहंस, डीके जोशी, बहादुर भंडारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी