अखिल भारतीय मक्का परियोजना को सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान का पुरस्कार

पंतनगर में वास्तविक प्रणाली से आयोजित मक्के की वार्षिक कार्यशाला में आइसीएआर-भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान लुधियाना की ओर से पंत विवि के मक्का अनुसंधान तथा विकास कार्यक्रम को अखिल भारतीय स्तर पर सर्वोत्तम संस्थान को पुरस्कार से नवाजा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:49 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:49 PM (IST)
अखिल भारतीय मक्का परियोजना को सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान का पुरस्कार
अखिल भारतीय मक्का परियोजना को सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान का पुरस्कार

जागरण संवाददाता, पंतनगर : वास्तविक प्रणाली से आयोजित मक्के की वार्षिक कार्यशाला में आइसीएआर-भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना की ओर से पंत विवि के मक्का अनुसंधान तथा विकास कार्यक्रम को अखिल भारतीय स्तर पर सर्वोत्तम संस्थान के पुरस्कार से नवाजा गया। भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के निदेशक ने इस पुरस्कार की घोषणा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली के उप-महा निदेशक डा. टीआर शर्मा, सहायक महा निदेशक डा. वाई पी सिंह, सलाहकार एवं निगरानी विशेषज्ञ व विभिन्न राज्यों में सरकारी तथा निजी संस्थानों में मक्के पर कार्यरत वैज्ञानिक की उपस्थिति में किया।

अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के पूर्व प्राध्यापक एवं प्रसिद्ध मक्का वैज्ञानिक डा. इंद्र सेन सिंह ने पंतनगर द्वारा किये गए अनुसंधान व विकास कार्यो की सराहना की तथा मक्का परियोजना में लगे सभी वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों को बधाई भी दिया। विवि में अखिल भारतीय मक्का परियोजना की शुरुआत सबसे पहले सितंबर, 1961 में हुई थी। विवि में विकसित स्वेता, सूर्या, डी-765, कंचन, प्रगति, पंत संकुल मक्का-3 प्रमुख संकुल प्रजातियां हैं, जो मक्का उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय बढ़़ने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। हाल में ही पंत पॉपकॉर्न-1, पंत संकर मक्का-5 तथा पंत संकर मक्का-6 के साथ-साथ दो और संकर मक्का की प्रजातियों को विकसित कर पंतनगर विश्वविद्यालय नें किसानों तथा देश में कृषि विकास की अपनी कृतज्ञता को और मजबूती से प्रस्तुत किया है। विवि के मक्का विकास परियोजना को उत्कृष्ट अनुसंधान एवं विकास संस्थान पुरस्कार से नवाजे जाने पर कुलपति डाक्टर तेज प्रताप ने मक्का परियोजना में कार्यरत प्रजनक डा. एनके सिंह, रोग वैज्ञानिक डा. आर प सिंह, मृदा वैज्ञानिक डा. वीर सिंह, सस्य वैज्ञानिक डा. अमित भटनागर, प्रक्षेत्र सहायक डा. रामवीर सिंह, दुर्जन राम को शुभकामनाएं दी। निदेशक अनुसंधान डा. अजीत सिंह नैन, अधिष्ठाता कृषि डा. एस के कश्यप तथा अध्यक्ष अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग ने भी सभी शिक्षक वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभ कामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी