जंगल गए किसान पर भालू का हमला

जौलासाल रेंज के जंगल में गए किसान पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 08:02 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 08:02 PM (IST)
जंगल गए किसान पर भालू का हमला
जंगल गए किसान पर भालू का हमला

संस, खटीमा : जौलासाल रेंज के जंगल में गए किसान पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे खटीमा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि भालू के हमले से किसान के शरीर में गहरे जख्म बने है।

गांगी गिधौर गांव निवासी 50 वर्षीय किसान रामरेशर सिंह शनिवार की सुबह अपने जानवरों को घर के समीप स्थित जंगल किनारे बांधने गया था। इसके बाद वह पास में ही शौच करने लगा, तभी अचानक पीछे से भालू आ गया और रामरेशर पर हमला कर दिया। हाथ में डडा होने के चलते ग्रामीण ने भालू से अपना बचाव किया। जिसके बाद भालू जंगल की ओर चला गया। इस हमले में उसके शरीर में गहरे जख्म पहुचे है। बताया जा रहा है कि मादा भालू के साथ उसके बच्चे भी साथ में थे। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है इससे पूर्व भी भालू कई लोगों पर हमला कर चुका है। इधर जौलासाल के रेंजर विजय चंद भट्ट ने सरकारी अस्पताल में भर्ती किसान का हालचाल जाना। उन्होंने बताया भालू के हमले में घायल किसान को विभागीय नियमानुसार पर्याप्त मुआवजा दिलाया जाएगा।

रुद्रपुर : टाटा मोटर्स परिसर में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दूसरा पिजरा भी लगा दिया है। साथ ही वन कर्मचारी समय-समय पर गश्त भी कर रहे हैं। एक माह से सिडकुल की टाटा मोटर्स कंपनी में मादा तेंदुआ शावकों के साथ दिखाई दे रहा है। कई बार तेंदुए के दिखने से कंपनी कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है। इसकी सूचना पर तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रुद्रपुर रेंज अधिकारी और कर्मचारियों ने कंपनी में पहुंचकर गश्त भी की, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखाई दिया। इस पर तेंदुए को पकड़ने के लिए चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से पिजरा लगाने की अनुमति मांगी थी, जिसके बाद 28 जुलाई को पहला पिजरा टाटा मोटर्स परिसर में लगाया गया था। इधर, एक बार फिर से वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए दूसरा पिजरा भी लगा दिया है। वन दरोगा शशि वर्धन अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिजरे लगाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी