बाजपुर जीजीआइसी की छात्राएं सीख रहीं कन्नड़ भाषा

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत बाजपुर जीजीआइसी में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को कन्नड़ भाषा की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 05:31 AM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:17 AM (IST)
बाजपुर जीजीआइसी की छात्राएं सीख रहीं कन्नड़ भाषा
बाजपुर जीजीआइसी की छात्राएं सीख रहीं कन्नड़ भाषा

बाजपुर : एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत विभिन्न राज्यों द्वारा एक-दूसरे राज्य की संस्कृति, भाषा, इतिहास, ज्ञान-विज्ञान आदि को अपनाने की दृष्टि से प्रधानमंत्री द्वारा शुरू कराए गए कार्यक्रम के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाजपुर की छात्राओं को कन्नड़ भाषा के शब्दों का ज्ञान अíजत कराया गया। साथ ही कन्नड़ संस्कृति की भी जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्या इंदिरा पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को कन्नड़ अनुवाद करवाया गया तथा अन्य संस्कृति के संदर्भ में अवगत कराया गया। पांडेय ने कहा कि उपरोक्त कार्यक्रम के तहत देश के दो राज्यों को एक-दूसरे की भाषा, संस्कृति से रूबरू होना होता है जिसमें कन्नड़ के लोग कुमाऊंनी और कुमाऊं के लोग कन्नड़ भाषा सीख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एकता दिवस के मौके पर पूरे भारत को एकरूपता के सूत्र में बांधने के लिए हर वर्ष इस कार्यक्रम को दो-दो राज्यों के बीच संचालित किए जाने की घोषणा की थी जिसके चलते इस वर्ष उत्तराखंड में यह कार्यक्रम शुरू किया गया है जिसमें बालिका वर्ग में जीजीआइसी बाजपुर का चयन हुआ है और अध्यापिकाओं द्वारा उन्हें कन्नड़ भाषा का ज्ञान करवाया जा रहा है। इस मौके पर अनुराधा, परमजीत कौर, सुनीता कंबोज, सरिता, ममता आदि अनेक अध्यापिकाएं व सैकड़ों स्कूली बालिकाएं मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी