सांसद कोश्यारी बोले, दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है आयुष्मान भारत

भाजपा सांसद कोश्यारी का कहना है कि आयुष्मान भारत योजना से प्रदेश के लाखों परिवारों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 02:28 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 02:30 PM (IST)
सांसद कोश्यारी बोले, दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है आयुष्मान भारत
सांसद कोश्यारी बोले, दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है आयुष्मान भारत

काशीपुर, [जेएनएन]: भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। इससे देश में जहां 55 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। वहीं  प्रदेश में 5.37 लाख परिवार लाभांवित हो सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत 1350 रोगों के इलाज में सुविधा मिल सकेगी। कहा कि पश्चिमी देशों में सोशल सिक्योरिटी को बड़ा महत्व दिया जाता है। जितनी यूरोप की आबादी है। उससे कहीं ज्यादा देश में आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। 

भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। साढ़े चार सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनकल्याण के लिए अनेकों योजनाओं का शुभारंभ हो चुका है। जिन सपनों को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने संजोया था। आज उन्हें साकार करने का काम प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। अटल ने 2012 तक प्रत्येक गांव को संचार सेवा से जोड़ने को कहा था। जिसे निभाने में भाजपा सरकार कामयाब हुई है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल से पहले सड़कों की हालत खस्ताहाल थी। आज 27 किमी प्रति दिन के माध्यम से सड़को का निर्माण हो रहा है। अब इन्हें 44 किमी प्रतिदिन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि भाजपा सरकार में पर्वतीय क्षेत्रों में अरबों के प्रोजेक्टों का ठेका दिया जा चुका है। जिससे न केवल लोगों को रोजगार मिल रहा है। बल्कि यह प्रोजेक्ट प्रदेश के विकास में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

पहाड़ के दूरस्थ गांव तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सड़क पहुंचाने का काम किया जा रहा है। अक्टूबर में देहरादून से पिथौरागढ़ और पंतनगर से देहरादून हवाई सेवा शुरू करने की बात सांसद कोश्यारी ने कही। इससे पहले उन्होंने आयुमान भारत केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसके बाद कुछ महिलाओं और पुरुषों को उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के कार्ड वितरित किए। 

यह भी पढ़ें: प्रदेश प्रभारी बोले, कांग्रेस को एकजुट करना हम सभी का दायित्व

यह भी पढ़ें: बीसी खंडूड़ी को क्यों हटाया, मोदी सरकार दे जवाब : धस्मानायह भी पढ़ें: अजय भट्ट बोले, कैग रिपोर्ट से सही साबित हुए कांग्रेस पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

chat bot
आपका साथी