वैक्सीनेशन के लिए चलाया जागरूकता अभियान

रुद्रपुर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से सिरगोटिया में कोविड वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 06:04 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 06:04 PM (IST)
वैक्सीनेशन के लिए चलाया जागरूकता अभियान
वैक्सीनेशन के लिए चलाया जागरूकता अभियान

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से सिरगोटिया में कोविड वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विधायक व विभागीय अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इंदिरा चौक स्थित सिरगोटिया बारात घर में मदरसा जामिया तुल हसनात रुद्रपुर के सहयोग से अभियान चलाया गया। कोविड-19 की रोकथाम व अधिक से अधिक टीकाकरण कराने के संबंध में लोगों को जागरूक किया। कैंप का शुभारंभ मौलाना जाहिद रजा रिजवी, अध्यक्ष, उत्तराखंड उलेमा कौंसिल को टीका लगाकर किया गया। साथ ही आईवरमेक्टिन वितरण, नियमित मास्क एवं शारीरिक दूरी के लिए जागरूक किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बारात घर परिसर में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर मेयर रामपाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, डीडीओ डा. महेश कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत सिंह, फैजान रजा रिजवी, दीपा जोशी मौजूद थे। इधर, जिला बार एसोसिएशन के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग ने जिला न्यायालय स्थित बार भवन में अधिवक्ताओं के लिये वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ जिला जज प्रेम सिंह खिमाल व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। जिला जज प्रेम सिंह खिमाल के बेटे सिद्धार्थ खिमाल को पहली वैक्सीन लगी। एसोसिएशन के सचिव शिवकुंवर सिंह एवं कोषाध्यक्ष कमल चिलाना ने बताया कि अधिवक्ताओं एवं उनके परिजनों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव, बार ऑडिटर इंद्रजीत सिंह बिट्टा, उपसचिव सुखदर्शन सिंह, कनिष्ठ सदस्य संजय सिंह, संतोष कुमार, सुनील भक्त मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी