पेयजल निगम में अधिकारियों को वेतन का इंतजार

रुद्रपुर में पेयजल निगम में अधिकारियों का वेतन मार्च से जारी नहीं हो सका है। अधिकारी परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:07 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:07 PM (IST)
पेयजल निगम में अधिकारियों को वेतन का इंतजार
पेयजल निगम में अधिकारियों को वेतन का इंतजार

संववाददाता, रुद्रपुर : पेयजल निगम में अधिकारियों का वेतन मार्च से जारी नहीं हो सका है। इसको लेकर कई बार शासन स्तर पर वार्ता की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। बीते दिनों निचले स्तर पर कर्मचारियों का वेतन जारी किया गया था। लेकिन अधिकारियों का वेतन के लिए बजट की कमी बताकर इसे जारी नहीं किया जा सका। इसको लेकर अधिकारियों में रोष है। उनका कहना था कि विभाग पर काम का दवाब जहां अधिक है। वहीं स्टाफ की कमी के बीच वेतन न मिलना मानसिक परेशानी पैदा कर रहा है। बीते कई माह से जहां पेयजल निगम के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक वेतन के बिना ही कार्य करने के लिए मजबूर हैं। कई बार धरना-प्रदर्शन के बाद भी हालत नहीं सुधर रहे हैं। बीते दिनों कुछ माह का वेतन जहां जारी हुआ वह भी निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए। इसके बाद अधिकारियों को भी आस बंधी कि उनको भी इस बार कोरोना संक्रमण के बाद वेतन मिलन जाएगा। लेकिन कुछ ऐसा नहीं हो सका।

शासन स्तर पर वेतन के लिए बैठकों में चर्चा के बाद भी बात आगे नहीं बढ़ सकी है। अधिशासी अभियंता पेयजल निगम मृदुला सिंह ने बताया कि वेतन को लेकर मुख्यालय स्तर पर कई बार मांग की जा चुकी है। लेकिन हर बार आश्वासन के बाद भी बात आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे न केवल अधिकारियों की कार्यशैली पर असर पड़ रहा है। दूसरी तरफ मानिसक व आर्थिक तौर पर परेशानी उठानी पड़ रही है। जल जीवन मिशन में कर्मचारियों के ऊपर जहां दवाब है वहीं अधिकारियों को तय समय के अंदर प्रोजेक्ट पूरा करके देना है। वेतन को लेकर अभी तक शासन स्तर पर गंभीरता न दिखाए जाने से जेई, सहायक अभियंता आर्थिक तौर पर परेशानी उठाने को मजबूर हैं। इसको लेकर शासन स्तर पर कई बार मांग के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

chat bot
आपका साथी