आशा कार्यकर्ता रोकेंगी कोरोना, करेंगी देश के सम्मान की रक्षा

किच्छा में विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं पर गांव में कोरोना को फैलने से रोकने की बड़ी जिम्मेदारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:54 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:54 PM (IST)
आशा कार्यकर्ता रोकेंगी कोरोना, करेंगी देश के सम्मान की रक्षा
आशा कार्यकर्ता रोकेंगी कोरोना, करेंगी देश के सम्मान की रक्षा

जागरण संवाददाता, किच्छा : विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं पर गांव में कोरोना को फैलने से रोकने की बड़ी जिम्मेदारी है। कोरोना पर लगाम कसकर आशा देश के सम्मान की रक्षा करेंगी। प्रशासन व सरकार उनके साथ है। उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजेश शुक्ला ने उप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल व चिकित्साधीक्षक डा. एचसी त्रिपाठी के साथ ग्रामीण क्षेत्र की 92 आशा कार्यकर्ताओं व बरा सेक्टर के 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सुरक्षा किट दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में बने क्वारंटाइन सेंटर एवं होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों की देखभाल की जिम्मेदारी फ्रंटलाइन वर्कर आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा किट उपलब्ध कराई गई है। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने आशा वर्करों को सुरक्षित रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का आह्वान किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा, सहायक कमिश्नर ज्ञान चंद, बाट माफ निरीक्षक के सी पंत, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर आरपी सिंह आदि मौजूद थे।

...........

नगरपालिका को सौंपा पांच लाख का चेक

विधायक राजेश शुक्ला ने नगर पालिका को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। कहा नगर पालिका अपने स्तर से कोविड संक्रमण से क्षेत्र की सुरक्षा के लिए धनराशि खर्च कर सकती है।

........

ऑक्सीमीटर की दी जानकारी

किट में आशा वर्करों को उपलब्ध करवाए ऑक्सीमीटर का सही प्रयोग जरूरी है। इसके लिए सीएमएस डा. एससी त्रिपाठी ने ऑक्सीजन लेबल के साथ ही पल्स नापने के सही तरीके की आशा वर्करों को एक प्रेसेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी