आशाओं का कार्य बहिष्कार, काम प्रभावित

रुद्रपुर में आशा कार्यकर्ताओं का जिले में कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:38 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:38 PM (IST)
आशाओं का कार्य बहिष्कार, काम प्रभावित
आशाओं का कार्य बहिष्कार, काम प्रभावित

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : आशा कार्यकर्ताओं का जिले में कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। कार्य बहिष्कार के चलते पूरे जिले में टीकाकरण, प्रसव कार्य सहित सर्वे प्रभावित रहा। रुद्रपुर जिला अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं को धरना देने से रोका तो जिलाध्यक्ष ममता पानू के हस्तक्षेप के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

मांगों को लेकर जिले भर की 1346 आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर हैं। मूलरूप से जो मांग है वह है मानदेय कम से कम 21 हजार रुपये प्रति माह सहित राज्य कर्मचारी घोषित करना। साथ ही कोरोना संक्रमण काल के दौरान किए गए कार्य के प्रतिफल के तौर पर मुख्यमंत्री की तरफ से घोषित सहायता राशि न मिलने से भी आक्रोशित हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़ीं आशा कार्यकर्ता निधि ने बताया कि बहिष्कार के चलते कई काम प्रभावित रहे। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष ममता पानू ने कहा कि कुछ आशा फैसिलेटर धरना प्रदर्शन न करने का दवाब डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।

इधर, सितारगंज में भी आशा वर्कर धरने पर डटी रहीं। इस मौके पर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष सरमीन सिद्दीकी, मंजू देवी, चरनजीत कौर, रहीमा, कंचन गुप्ता, मीना कोरंगा, तारा बिष्ट, हेमंती नेगी मौजूद थे।

...........

बाजपुर में दूसरे दिन भी धरने पर डटी रहीं आशाएं

संस, बाजपुर : विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन से जुड़े आशा कार्यकर्ताओं का दूसरे दिन भी मंगलवार को सीएचसी परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कश्यप, प्रेमा रानी, रेखा यादव, संतोरूा शर्मा, चंद्रवती, भावना पंत, कृष्णा देवी, राजेश्वरी, देवकी दुबे, शिमला देवी, मनेती देवी, अनारो देवी, बबीता, राजरानी, रमनी देवी, सुमन, सीमा देवी, ज्योति, आशा देवी, निशा शर्मा अंजू, हंसी देवी, शशि देवी शामिल थीं।

.........

12 सूत्रीय मांगों को लेकर गरजीं कार्यकर्ता

संसू, जसपुर: आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की सदस्याओं ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना पर बैठी। धरना प्रदर्शन करने वालों में मधुबाला वर्मा, रूपा देवी, कौशल्या देवी, लता रानी, रेखा देवी, नूरजहां, फरजाना, नसरीन शामिल रही।

............

आशा वर्करों के समर्थन में आए कांग्रेसी

संस, खटीमा : भाजपा नेत्री अंजू देवी ने मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का ज्ञापन लिया। अंजू ने कहा कि उनकी समस्या के निस्तारण को सीएम के समक्ष रखा जाएगा। उनके आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बॉबी राठौर व नवीन जोशी अपने साथियों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी मांगों को न्यायोचित बताते हुए अविलंब निस्तारण किए जाने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष केशवी देवी, चंपा शर्मा, चंद्रकला देवी, संगीता अधिकारी, अनीता फत्र्याल, सीमा देवी, जानकी देवी, मीनादेवी, निर्मला बोहरा, अंजू चंद, सीमा मौर्य, संगीता देवी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी