डीएसओ परिसर में किया प्रदर्शन

डीएसओ परिसर में रवींद्र नगर के लोगों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 02:14 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 02:14 AM (IST)
डीएसओ परिसर में किया प्रदर्शन
डीएसओ परिसर में किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : डीएसओ परिसर में रवींद्र नगर के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने राशन की दुकान निरस्त होने के बाद नए डिपो की दूरी ज्यादा होने पर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दो घंटे से वे मौके पर डटे हुए हैं, लेकिन कोई उनकी बात सुनने वाला नहीं है।

रवींद्र नगर निवासी राशन विक्रेता रेखा मंडल का डिपो एक माह पूर्व निरस्त कर दिया गया। मामले में पूर्ति विभाग ने स्थानीय लोगों की शिकायतों के आधार पर मिली अनियमितता का हवाला दिया। इसके बाद इस डिपो से राशन प्राप्त कर रहे लोगों को आवास विकास के राशन विक्रेता राजेंद्र शर्मा से संबद्ध कर दिया गया। एक माह बाद क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उन्हें राशन लेने के लिए किराया खर्च कर दो से तीन किमी दूर जाना पड़ रहा है। उन्होंने क्षेत्र में ही राशन की दुकान खुलवाने की मांग की है। इस मौके पर चंपा, कंचन, रीता, निरंजन विश्वास, कविता, दीपाली, द्रोपदी, कल्पना, साधना, ¨मती रानी, मालती, अंजू दास, सतीश अरोरा, करुणा ढाली आदि मौजूद रहे। पूर्ति निरीक्षक अनीता ने बताया कि अनियमितता के चलते राशन डिपो निरस्त हुआ है। अभी लोगों को राजेंद्र शर्मा की दुकान से ही राशन लेना होगा।

chat bot
आपका साथी