गुस्साए कांग्रेसी, प्रदर्शन कर फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

सीएम त्रिवेन्द्र रावत का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी प्रदेश सचिव नंदलाल से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 09:14 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 09:14 PM (IST)
गुस्साए कांग्रेसी, प्रदर्शन कर फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
गुस्साए कांग्रेसी, प्रदर्शन कर फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, बाजपुर : सीएम त्रिवेन्द्र रावत का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी प्रदेश सचिव नंदलाल से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

युवक कांग्रेस के विस क्षेत्र अध्यक्ष बब्बू सैफी के मार्गदर्शन में कांग्रेसियों ने एकत्र होकर नैनीताल रोड पर प्रदर्शन करते प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। अध्यक्ष सैफी ने कहा कि विपक्ष का कार्य लोकतंत्र की रक्षा व सरकार के गलत फैसलों का विरोध करना होता है। सीएम रावत के रुद्रपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विपक्ष की भूमिका निभाई गई जो सरकार को बर्दाशत नही हुई ओर उनके नेता पर लाठियां बरसाई दी गयी। सरकार ने यदि आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई नही की तो पूरे प्रदेश में युवक कांग्रेस आंदोलन करेगी। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सिंह स्वरुप भारती, रेशम यादव, राजकिशोर, तस्लीम, गुड्डू आदि मौजूद थे।

उधर काशीपुर में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। मंगलवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर रोड पर महानगर कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान कहा गया कि उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को टारगेट बनाकर पुलिस से हमला करा रही है। इस कदम को युवक कांग्रेस कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कार्यालय के बाहर सीएम का पुतला फूंका। इस मौके पर दलवीर सिंह, सोनू सिंह, संदीप कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी