धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म, हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति पर धर्म छिपाकर उसे प्रेम जाल में फंसाने तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने और निकाह के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

By Edited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:42 PM (IST)
धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म, हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा
पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

जासं, काशीपुर : महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति पर धर्म छिपाकर उसे प्रेम जाल में फंसाने, तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने और निकाह के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। इसी दौरान हिन्दू संगठन के लोगों ने नारेबाजी कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान आरोपित को संगठनों के लोगों ने अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने लोगों को बमुश्किल शांत कराया। पशुपति विहार निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक घर में मेड का काम करती है, वहां पर ड्राइवर की नौकरी करने वाले मिस्सरवाला निवासी एक युवक ने खुद को हिन्दू बताकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद तीन माह पूर्व उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला ने बताया कि अब उक्त युवक अपनी पत्नी और भाई के साथ मिलकर उसके साथ धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि बीते 2 दिसंबर को तीनों उसके घर आए और उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे। विरोध पर सभी ने उसके साथ मारपीट भी की। एसआइ राजेश कठायत ने बताया कि महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला है। फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी