टोल प्लाजा के अधिकारियों और किसानों के बीच हुआ समझौता

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हल्दुआ साहू टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली को लेकर टोल प्लाजा के अधिकारियों और किसानों के बीच समझौता हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही स्थानीय वाहन चालकों से टोल टैक्स वसूला जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:27 PM (IST)
टोल प्लाजा के अधिकारियों और किसानों के बीच हुआ समझौता
टोल प्लाजा के अधिकारियों और किसानों के बीच हुआ समझौता

संसू, जसपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हल्दुआ साहू टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली को लेकर टोल प्लाजा के अधिकारियों और किसानों के बीच समझौता हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही स्थानीय वाहन चालकों से टोल टैक्स वसूला जाएगा।

बुधवार को हल्दुआ साहू स्थित टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने वाहन चालकों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया था। जिस पर स्थानीय वाहन चालकों ने एतराज किया। हंगामा होने पर विधायक आदेश चौहान ने टोल प्लाजा पहुंचकर मामला शांत कराया और अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर टोल टैक्स लेना बंद करा दिया था। कितु टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने रात्रि 12 बजे से फिर से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया। गुरुवार को विधायक आदेश चौहान एवं भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने टोल प्लाजा पहुंचकर अधिकारियों को बुलाकर नाराजगी व्यक्त की। उक्त प्रकरण में वार्ता के बाद समझौता हो गया। विधायक आदेश चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने तक टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहन चालकों एवं जब तक किसान आंदोलन दिल्ली में चल रहा है तब तक वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। टोल प्लाजा प्रबंधक सौरव यादव ने बताया कि मासिक पास बनाए जा रहे हैं। स्थानीय चार पहिया वाहनों से मासिक 285 रुपये, टाटा मैजिक सवारी वाहन से 600 रुपए मासिक पास बनाया जा रहा है। सारे कार्ड फास्ट ट्रेक पर उपलब्ध हैं। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, टोल प्लाजा प्रधान प्रबंधक सुधांशु संवल, डीजीएम राज प्रताप सिंह, प्रबंधक सौरव यादव, सुरजीत ढिल्लों, सुखबीर भुल्लर, राहुल गहलोत, हिमांशु नंबरदार, अमनप्रीत सिंह, गजेंद्र चौहान, नईम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी