एसडीएम के खिलाफ भी तहरीर, भाजपाई पहुंचे थाने

जागरण संवाददाता, गदरपुर : एसडीएम विवेक प्रकाश के चालक की ओर से मिली तहरीर के बाद मं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 08:23 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 08:23 PM (IST)
एसडीएम के खिलाफ भी तहरीर, भाजपाई पहुंचे थाने
एसडीएम के खिलाफ भी तहरीर, भाजपाई पहुंचे थाने

जागरण संवाददाता, गदरपुर : एसडीएम विवेक प्रकाश के चालक की ओर से मिली तहरीर के बाद मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुंबर भी गदरपुर थाने में तहरीर लेकर पहुंचे और अपनी बात रखी। गुंबर का कहना था कि उनकी कार में टक्कर मारने के बाद एसडीएम के चालक ने उनसे अभद्रता की। उन्होंने पूरे मामले को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट और कैबिनेट मंत्री अर¨वद पांडेय के समक्ष रखने की बात कही।बता दें कि एसडीएम विवेक प्रकाश ने सोमवार को गदरपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुंबर पर अभद्रता का आरोप लगाया था। यह भी कहा था कि उन्होंने सरकारी वाहन को ओवरटेक कर रोका और पहले चालक और फिर उनसे अभद्रता की। उनके चालक ने गदरपुर थाने में तहरीर भी दी थी जिस पर मंगलवार को पुलिस ने गुंबर के खिलाफ धारा 341, 506 में केस दर्ज कर लिया था। इससे पहले सुबह भाजपा जिला

उधाध्यक्ष राजेश गुंबर एवं राकेश भुड्डी के नेतृत्व

में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता थाने में पहुंचे। थानाध्यक्ष को

तहरीर दी पर उन्होंने इसे लेने से इंकार कर दिया। भाजपाइयों का कहना था कि

एसडीएम विवेक प्रकाश के कार चालक द्वारा गुंबर की गाडी में टक्कर मारी गयी थी।

समझाने पर वह अभद्रता पर उतर आया। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने कहा कि

मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है और आप लोग उन्हीं से बात करें। इस

पर भाजपा नेता रोष व्यक्त करते हुए थाने से उठकर चले गए। उनका कहना था कि

इस घटना की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री

अर¨वद पांडेय को दी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र में हो रही

अधिकारियों की धीमामुस्ती को बर्दाश्त नहीं करेगी। थाने पहुंचने वालों में

अभिषेक वर्मा, संतोष गुप्ता, सचिन बत्रा, राकेश भुड्डी, राजेश सक्सेना ,

मोनू विश्वास, रजत भुड्डी, नरेश छाबडा, संतोष श्रीवास्तव, रोहित कुमार आदि

मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी