शहरी विकास निदेशक के पत्र पर कार्रवाई की रणनीति फेल

रुद्रपुर में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आठ दिनों से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई को लेकर शासन स्तर पर शहरी विकास निदेशक विनोद कुमार सुमन का पत्र चर्चा का विषय बना है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:29 PM (IST)
शहरी विकास निदेशक के पत्र पर कार्रवाई की रणनीति फेल
शहरी विकास निदेशक के पत्र पर कार्रवाई की रणनीति फेल

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आठ दिनों से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई को लेकर शासन स्तर पर शहरी विकास निदेशक विनोद कुमार सुमन का पत्र चर्चा का विषय बना है। 24 जुलाई को नगर आयुक्त के नाम जारी किया गए पत्र में 22 जुलाई को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में हड़ताल खत्म करने की सहमति का जिक्र है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि सफाई कार्य में जो व्यवधान डाले उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

शासन स्तर पर शहरी विकास निदेशक विनोद कुमार सुमन के इस पत्र से भ्रम की स्थिति पूरे प्रदेश में हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों के बीच फैल गई थी। इसके बाद सभी ने इस वार्ता को सिरे से नकार दिया था। हड़ताल पर जमे सफाई कर्मचारियों के लिए नगर आयुक्त के नाम संबोधित पत्र में कहा गया है कि सफाई को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल कर लें। जो सफाई कर्मचारी इस व्यवस्था में व्यवधान डाले उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की मानें तो नगर आयुक्त की तरफ से एफआइआर दर्ज कराए जाने का मन बनाया गया था। लेकिन जिस अधिकारी को एफआइआर दर्ज कराने की जिम्मेदारी नगर आयुक्त रिकू बिष्ट ने सौंपी, उसने एफआइआर दर्ज कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद कार्रवाई को लेकर नगर निगम प्रशासन बैकफुट पर आ गया।

...........

सफाईकर्मी आंदोलन पर अड़े, शासन पर लगाया धमकी देने का आरोप

संस, काशीपुर : देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय कार्यबहिष्कार के आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलित सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम गेट बंद करके पर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सोमवार के आंदोलन का नेतृत्व शाखा उपाध्यक्ष मदन लाल राही व उपसचिव सुरेश वरदान ने किया। आंदोलन में मौजूद महिला-पुरुष कर्मियों ने शासन की दमनकारी नीति के तहत जारी फरमान 'नो वर्क नो पे' का जमकर विरोध किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेंद्र देवान्तक व शाखा महासचिव राजीव कुमार ने अपनी बातें रखीं। इस मौके पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय बन्नू, शाखा अध्यक्ष सुमित सौदा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बादल खत्री, इंद्रमोहन तन्हा, अनिल राठौर, हुकुम सिंह मौजूद थे।

............

आंदोलन को कांग्रेस व व्यापार मंडल का समर्थन

जासं, किच्छा : सफाई कर्मियों के आंदोलन को कांग्रेस के साथ व्यापार मंडल ने समर्थन दिया। उन्होंने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, युंका प्रदेश महामंत्री फिरदौस सलमानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोरा ने सोमवार को नगर पालिका में धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ कल्लू चरन, भूपाल शाह, त्रिलोक सिंह, कैलाश वाल्मीकि, नितिन चरन मैसी, सचिन चरन, शाऊल दास, मुकेश, मल्लू, रामबरन मौजूद थे।

........

पालिका में गरजे सफाई कर्मी

संस, बाजपुर : ठेका प्रथा समाप्त करने आदि मांगों को लेकर सफाई कर्मियों की काम बंद हड़ताल आठवें दिन सोमवार को भी जारी रही। धरना प्रदर्शन करने वालों में संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार, विनोद कुमार, सुभाष, मुनीष, मनोज, संजय, मुकेश, रग्घु, अनिल कुमार, विशेष, राजेश, सुंदर, राजेंद्र आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी