आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बाजपुर में आप कार्यकर्ताओं ने तीरथ सिंह रावत सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उनकी नाकामियों को लेकर बाजपुर भगत सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:34 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:34 PM (IST)
आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बाजपुर : आप कार्यकर्ताओं ने तीरथ सिंह रावत सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उनकी नाकामियों को लेकर बाजपुर भगत सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए कहा कि उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री कुछ बेहतर करेंगे, लेकिन यह जीरो विजन निकले। जबकि पहले वाले जीरो वर्क सीएम थे। पिछले 100 दिनों में बेरोजगारी कई गुना बढ़ गई है और भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। जिला संगठन मंत्री दीनदयाल सिंह ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। जिला सचिव इंदरजीत सिंह उर्फ बंटी ने कहा कि जो अराजकता और भ्रष्टाचार निवर्तमान त्रिवेंद्र सरकार में मौजूद थी, वह तीरथ सरकार में कई गुना बढ़ गई है। स्वास्थ्य के मामले में उत्तराखंड दिन पर दिन पिछड़ता जा रहा है। युवाओं को समय पर वैक्सीन नहीं दी जा रही है। बाजपुर में कोविड केयर सेंटर न होने से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसके बावजूद कोरोना के तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। जिला प्रचार मंत्री मदन मोहन पंत ने बताया कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को समय से तनख्वाह नहीं दे रही है। रोडवेज कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामने रोजी रोटी की मुसीबत खड़ी हो गई है। केदारनाथ धाम में पुरोहित डरने पर बैठने को मजबूर हैं। सरकार हर कदम पर फेल साबित हुई है। प्रदर्शन करने वालों में पूरन चंद्र चौबे, अमन बैग, मोबिन शेख, अभिषेक कुश्वाहा, साकिर हुसैन, सिमरजीत सिंह, सिराजुल हुसैन, विक्की, डीएस रावत, गुरजीत सिंह, निखिल कौशिक शामिल थे।

chat bot
आपका साथी