आंगनबाड़ी केंद्र पर हुई गोदभराई की रस्म
काशीपुर में गुरुवार को खड़कपुर देवीपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जासं, काशीपुर : गुरुवार को खड़कपुर देवीपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत शुगर फैक्ट्री पर महिलाओं की गोद भराई की गई। क्षेत्रीय सुपरवाइजर जानकी कश्यप ने बताया कि गर्भावस्था में अपने शरीर व खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखें। हरी सब्जी व मौसमी फलों में अमरूद, शरीफा का सेवन करना चाहिए। इस दौरान आठ महिलाओं की गोद भराई की गई। कार्यक्रम में लता, अनीता, शांति कश्मीरी, बंदनी, प्रियंका आदि महिलाएं मौजूद थीं।